बसपा को एक और झटका, दर्जनों बसपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की ली सदस्यता

aap to bsp

रुड़की । उत्तराखंड में ठंड का पारा जैसे जैसे बढ़ता जा रहा है वैसे ही सियासत में गर्माहट बढ़ती जा रही है । पिरान कलियर विधानसभा में इस गर्माहट की आँच दिखाई देने लगी है। आज रुड़की की पिरान कलियर विधानसभा के गाँव इमलीखेड़ा के कई दर्जन लोगों ने बसपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में जोइनिग की हैं ।

इस मौके पर जोइनिग करने वाले लोगों ने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस दोनो ही पार्टियां एक ही थाली के चट्टे बट्टे है बसपा का पार्टी का जनाधार भी अब उत्तराखंड में समाप्त होने लगा है और कोई भी नेता विकास कार्यो में खरा नही उतर पाया इसी लिए अब उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है और उन्हें विश्वास है कि इस बार उत्तराखंड में आप की सरकार बनेगी और दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी विकास के द्वार खुलेंगे, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा शिक्षा और सवास्थ्य की सुविधाएं उपलब्ध होगी ।

बसपा छोड़ आप मे शामिल हुए लोगो का यह भी कहना है कि इस बार पिरान कलियर विधानसभा से आप के प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम को भरपुर सहयोग दिया जाएगा और उनकी जीत के लिए अन्य लोगों को भी आप पार्टी से जोड़कर पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा ताकि इंजीनियर शादाब आलम की राह आसान हो सके। आप के प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम ने पार्टी में शामिल हुए लोगो को विश्वास दिलाया कि पार्टी और वह स्वयम इन लोगों के विश्वास को कायम रखने का काम करेंगे।

advertisement at ghamasaana