देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को राज्यपाल बनाने का मामला हो या एसआईआर के नाम पर गड़बड़ी में सीईसी की भूमिका पर। कांग्रेस ने मोदी और धामी सरकार पर सवाल उठाते बात रखी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा ने पत्रकारों से कहा 23 से 25 अक्टूबर तक न्याय यात्रा के जरिए लोगों के बीच जाएंगे। यही नहीं 27-28 अक्टूबर को गैरसैंण सत्र में सरकार का सदन और बाहर घेराव किया जाएगा ।
हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल में कांग्रेस के दिग्गजों के साथ प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कहा कि पिछले कुछ समय से दिल्ली समेत देश भर में एसआईआर को लेकर सीईसी की कार्यशैली को लेकर लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल हैं। इसके बारे में पिछले कई सालों से हमारे नेता राहुल गांधी संसद और सड़क पर बोल रहे थे लेकिन जब मीडिया ने यह बात उजागर की कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार सहयोगियों की बात नहीं मानते। लोगों को समझ आया कि मेजॉरिटी या सहमति के आधार पर फैसले होने चाहिए।
इसके लिए कांग्रेस ने आवाज बुलंद की। दिल्ली को छावनी बना दिया गया। लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं कर सकते। लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बच्चों पर पुलिस बर्बरता पर उतारू है। यही नहीं सांसदों को बात रखने नहीं दी जा रही। इस दौरान प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य , हरक सिंह रावत, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रतिमा और चकराता विधायक प्रीतम सिंह समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी थी ।
मोदी सरकार की कार्य शैली पर उठाए सवाल
मोदी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।आरोप जड़ा ऐसे व्यक्ति को सिक्किम का राज्यपाल बना दिया गया जिस पर अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच चल रही है। यह उत्तराखंड की जनता के मुंह पर तमाचा है। अंकिता भंडारी प्रकरण ने देश को झिंझोड़ दिया। लेकिन सरकार केस के सारे एविडेंस खत्म करने में लगी रही। सीबीआई 3 साल बाद भी किसी फैसले पर नहीं पहुंची। कुछ युवाओं को उम्रकैद की सजा हो गई पर कथित वीआईपी बरी है ।
इसको गवर्नर बनाने पर कांग्रेस ही नहीं कई संगठन विरोध कर रहे हैं । दिल्ली में अपनी मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना दे रहे अंकिता के माता पिता के साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी बैठे। उसके दूसरे दिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने अपनी बात रखी। साथ ही लोकभवन में प्रदर्शन किया। इस मामले को कांग्रेस उठा रही है। राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से गौतम को राज्यपाल बनाने से रोकने को पत्र दिया। शुक्रवार को बाइक रैली निकाल कर बड़ौनी जी और आंबेडकर की प्रतिमा पर प्रदर्शन किया।
सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियों पर होगी कार्रवाई
शैलजा बोलीं लोग बताते हैं सड़कों में बहुत भ्रष्टाचार है। लैंड और माइनिंग में बहुत घपले हैं। भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर क्राइम बढ़ा है। बेरोजगारी, पलायन बढ़ा है। बदरीनाथ में चढ़ावा चोरी, पेपर लीक मुद्दे, नेशनल गेम में घोटाला और न जाने कितने घोटाले हैं। सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी।
वोट चोरी मुद्दे पर 1 नवंबर को चलो रामलीला मैदान दिल्ली
शैलजा ने कहा 1 नवंबर को वोट चोरी मुद्दे पर दिल्ली कूच
कांग्रेस ने एक नवंबर को देशव्यापी वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली कूच करने का कार्यक्रम भी तय किया है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रामलीला मैदान में जुटेंगे। आह्वान किया कि रामलीला मैदान पहुंचे। सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेसी तो जुटेंगे और लोग भी आएं। इसके अलावा चार नवंबर को प्रदेश में उन स्थानों के जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। जहां जहाँ धामी सरकार में जमीनों की नीलामी, धांधली और भ्रष्टाचार हुआ है वहां जिला मुख्यालयों में सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। लोगों को भी जोड़ा जाएगा ।
