देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने अग्निशमन विभाग की एनओसी न होने के कारण आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध 27 अस्पतालों की सूचीबद्धता अस्थाई रूप से निरस्त कर दी है। प्राधिकरण ने संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी किया है और एनओसी जमा कराने तक आयुष्मान योजना के तहत नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी है।

दून अस्पताल में पिछले दिनों आग लगने की घटना के बाद राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने यह कदम उठाया है। प्राधिकरण के तहत सूचीबद्ध जिन अस्पतालों के पास फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र नहीं है उसमें अटल आयुष्मान योजना के तहत नए मरीजों का इलाज अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में प्राधिकरण के निदेशक डा वीएस टोलिया ने सूचीबद्ध 27 अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के अनुसार ऐसे अस्पतालों को अस्थाई रूप से डिइंपैनल की सूची में डाल दिया गया है। हालांकि भर्ती मरीजों का उपचार जारी रहेगा। योजना के अंतर्गत निशुल्क व निर्विघ्न चिकित्सा उपचार हेतु फायर एनओसी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

इन अस्पतालों को जारी किया गया नोटिस
केकेबीएम सुभारती हॉस्पिटल (देहरादून), आनंद हॉस्पिटल (खटीमा), देवभूमि देवभूमि हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (हरिद्वार), तरुण हॉस्पिटल (सितारगंज), गोविंद हॉस्पिटल (देहरादून), कृष्णा हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर( उधम सिंह नगर), महाजन हॉस्पिटल (रुद्रपुर), महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल हॉस्पिटल (रुद्रपुर), ओजस हॉस्पिटल (देहरादून), पागिया हॉस्पिटल (काशीपुर), पेनेशिया हॉस्पिटल (ऋषिकेश), प्रज्ञा हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल सेंटर (हरिद्वार), प्रयास हॉस्पिटल (खटीमा), सहोता सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल (उधम सिंह नगर), स्वास्तिक हॉस्पिटल (काशीपुर), तपन हॉस्पिटल (खटीमा), चार धाम हॉस्पिटल (देहरादून), देवकी नंदन हॉस्पिटल (काशीपुर), कोहली मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल (ऋषिकेश), जोशी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (सेलाकुई), लाइफ लाइन सुपर स्पेशलिटी (रानीपुर) नवीन आई हॉस्पिटल (रुड़की) , नेत्रम आई केयर (देहरादून), पेनेशिया हॉस्पिटल (देहरादून), श्री राम आई केयर एंड नर्सिंग होम (रुद्रपुर), स्पंदन हार्ट सेंटर (ऋषिकेश), स्पर्श हास्पिटल (खटीमा)।