बागपत । बड़ौत क्षेत्र के बडौली गांव निवासी 28 वर्षीय युवक सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को नैथला गांव के पास स्थित जंगल में फेंक दिया। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने जंगल में युवक का शव देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसको लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक सौरभ के परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित था और घर का सहारा था। सौरभ की मां सुनीता के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:30 बजे दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक उनके घर पहुंचे थे। वे चारों सौरभ को अपने साथ बुलाकर ले गए। जब देर रात तक सौरभ घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह उसका शव नैथला के जंगल से बरामद हुआ। परिजनों का सीधा आरोप है कि साथ ले गए उन चार युवकों ने ही सौरभ की हत्या की है।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सरूरपुर पुलिस चौकी का घेराव किया और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों को पकड़ा नहीं जाता, वे शांत नहीं बैठेंगे।
हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात के बावजूद पुलिस के आला अधिकारी अनभिज्ञता जता रहे हैं। सीओ अंशु जैन और एसएसआई प्रियव्रत ने शुरुआती तौर पर घटना की विस्तृत जानकारी होने से इनकार किया है। हालांकि, पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बागपत पुलिस आरोपियों
