भाजपा नेता ने पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की चेतावनी, पेट्रोल छिड़का, अधिकारी कर रहे मनाने का प्रयास

bjp leader roorkee

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगजीवन राम ने बुधवार को रुड़की तहसील स्थित चकबंदी विभाग के कार्यालय कि छत पर चढ़कर आत्मदाह की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वह चकबंदी कार्य में फर्जी आदेश के आधार पर दूसरों की जमीन हड़पने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज होकर यह निर्णय लिया है।

भाजपा नेता द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार में आज सुबह तहसील पहुंचे और चकबंदी कार्यालय के सामने स्थित पेड़ों के ऊपर पेट्रोल की बोतल लेकर चढ गए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मीडिया कर्मी को तहसील से बाहर निकालते हुए कहा कि यहां पर धारा 144 लागू कर दी गई है।

इसलिए सभी लोग बाहर चले जाएं। वहीं पेड़ पर चढ़े जगजीवन राम का कहना है कि जिले के चकबंदी विभाग के अधिकारी, लेखपाल आदि की मिलीभगत से फर्जी आदेश कराकर किसानों की जमीन हड़पने का काम किया जा रहा है। इन पर कार्रवाई न होने पर नाराज होकर इसलिए वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। वहीं, तहसील में बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे और उन्हें मनाने का प्रयास करते रहे। सीओ विवेक कुमार ने बताया कि उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

advertisement at ghamasaana