यमुनोत्री हाईवे पर बस खाई में गिरी, 26 यात्रियों की मौत, चार घायल

dehradun accident

देहरादून। चार धाम यात्रा पर मध्य प्रदेश से आए लोगों को लेकर जा रही बस रविवार को खाई में गिर गई। बस संख्या uk04 1541 बस 28 सीटर है। जिसमे ड्राइवर कंडक्टर अलग हैं। बस में सवार 26 लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र अनुसार पहले बस में 27 से 28 लोग सवार बताए गए। धीरे धीरे सारी जानकारी जुटाई गई।
हादसे की जानकारी देरी से मिली। तब तक रात हो चुकी थी। तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। उदय सिंह और उसकी पत्नी हकी राजा को रेस्क्यू किया गया है। हकी राजा को डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जिसकी गम्भीर चोटे हैं, उदय सिंह को हल्की चोटे हैं शेष जानकारी जुटाई जा रही है मृतकों को झाड़ियों से निकाला जा रहा है। पांच घायलों को डामटा प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती करवा दिया गया है जिनमे तीन महिलायें और दो पुरुष हैं। एक पुरुष की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया कि वह स्वयं घटना स्थल पर हैं। 23 मृतकों को रेस्क्यु कर ढूंडा जा चुका है। पांच घायलों को पहले ही अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। कुल मिला कर बस में 28 लोगों की पुष्टि हो चुकी है। गहरी खाई और अंधेरा की वजह से शवों को सड़क तक पहुंचाने में दिक्क़त हो रही है। अभी सिर्फ 2 शव ही सड़क तक पहुंचाए गए हैं। बस डेढ़ सौ से दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी है । जिसके परखच्चे उड़े हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के समीप वाहन दुर्घटना और राहत व बचाव कार्यों की ले रहे जानकारी। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं।  

बताया गया है कि एसडीएम , तहसीलदार बडकोट , एसडीआरएफ, सीओ पुलिस, एसओ बड़कोट, एंबुलेंस तैनात की गई है। रेस्क्यू कार्य गतिमान है। एस डी एम् बड़कोट शालीनी नेगी,पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेन्द्र भण्डारी, थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेन्द्र बहुगुणा, एस आई डामटा शेखर नौटियाल मौके पर मौजूद हैं।

डीआईजी करन सिंह नगन्याल और पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी भी कुछ देर बाद घटना स्थल पर पहुंचे हैं।बस में सवार तीस लोगों की पुष्टी हो गई है । बस में 28 यात्री और 2 ड्राइवर कंडक्टर हैं। जिनमे से कुल 26 लोगों की मौत हो चुकि है । 4 घायल हैं जिनका डामटा में उपचार चल रहा है। ग्राम – जखला, जिला – पन्ना, मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं।

डामटा सीएचसी में भर्ती लोग।
1.उदय सिंह पुत्र हीरा सिंह
2.हकी राज पत्नी उदय सिंह
3.राजकुमार
4.हीरा सिंह

रिखाऊँ खड्ड में होटल चला रहे वीरेंद्र पंवार ने बताया कि घटना की सूचना सबसे पहले उन्हें मिली। जहां घटना हुई उसके सामने यमुना नदी पार जौनसार के कोटा गाँव के लोगों की छानियाँ हैं, वहां मौजूद श्यामू ने गाडी को गिरते हुए देखा, बस के ढंगार में गिरते ही चीख पुकार शुरू हुईं। उन्होंने मुझे फोन किया। मैं अपने होटल कर्मचारियों के साथ तत्काल घटना स्थल की तरफ दौड़े। घटना स्थल मेरे होटल से डेढ़ किमी दूर है।तब तक चीख पुकार बन्द हो चुकि थी। हम कुछ लोग खाई में गए तो वहां कुछ लोगों के शव पड़े दिखाई दिए,।

कुछ समय बाद पुलिस भी पहुंच चुकि थी। वीरेंद्र पंवार का कहना है कि मध्य प्रदेश के यात्रियों की दो गाड़ियां साथ साथ थी एक बस घटना स्थल से पन्द्रह किमी आगे पहुंच पाई थी। बस के ड्राइवर ने जब पीछे चल रही बस के ड्राइवर से बात की तो वह सिर्फ इतना बता पाया कि गाडी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, हम झाड़ियों में फंसे हैं। मध्य प्रदेश के यात्रियों की दूसरी बस वहां से वापिस मुड़ी और रिखाऊँ खड्ड आ कर मेरे होटल में रुक गए। वीरेंद्र पंवार का कहना है कि उन्होंने जब यात्रियों से पूछा तो उनका कहना था कि जो बस गिरी है उसमे पड़ोसी गाँव के लोग हैं । वह कल सोमवार को तय करेंगे की आगे की यात्रा करनी है या नही।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने उत्तरकाशी जनपद के डामटा के समीप यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई बस दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

advertisement at ghamasaana