कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी ने जगतबंधु सेवा ट्रस्ट पुस्तकालय के लिए भेंट की वैन

Cancer surgeon Dr Ajit Tiwari

देहरादून। प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी ने जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के निशुल्क पुस्तकालय के लिए किताबें एकत्रित करने के लिए वैन भेंट की है। डॉ. तिवारी श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में बतौर कैंसर सर्जन कार्यरत हैं। वह सैकड़ों कैंसर पीड़ित मरीजों की सफलतापूर्वक सर्जरी कर चुके हैं। साथ ही वह समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

उनके कार्यों को देखते हुए बेस्ट कैंसर सर्जन अवाॅर्ड, कम्युनिटी सोशल अवाॅर्ड सहित कई सम्मान से नवाजा जा चुका है। वह कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान के तहत सैकड़ों जनसभाएं कर चुके हैं।

डॉ. तिवारी ने बताया कि जगतबंधु सेवा ट्रस्ट की ओर से संचालित निशुल्क पुस्तकालय से हजारों जरूरतमंद बच्चे लाभ उठा रहे हैं। इस पुस्तकालय के स्वयंसेवक घर-घर से पुरानी किताबों को एकत्रित करते हैं। इस काम के लिए संस्था के पास कोई साधन नहीं था, जिसे देखते हुए अपने ससुर गोपाल दत्त शर्मा की प्रेरणा से यह वैन भेंट की है।

कार्यक्रम में रिटायर्ड जज वीके महेश्वरी, भारत विकास परिषद अध्यक्ष अंजना महेश्वरी, परम कृति सरण, सुमित प्रजापति, सूरज आदि उपस्थित रहे।

advertisement at ghamasaana