उत्तराखंड में कैरवान वाहन बनाएगा पर्यटकों का सफर सुविधाजनक

देहरादून। दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों का अब लक्जरी वाहन कैरवान से सफर सुविधाजनक होगा। पहली बार पर्यटकों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस कैरवान वाहन की सुविधा शुरू हुई है। इसमें परिवार या दोस्तों के साथ कहीं भी जा सकेंगे। इसे पहले बुक करना होगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद गढ़ी कैंट के कार्यालय परिसर में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसका शुभारंभ किया है।

महाराज ने बताया कि कैरवान को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में शामिल किया गया है। राज्य सरकार की पर्यटन उद्योग नीति के तहत कैरवान खरीद सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से अधिकतम 15 लाख का अनुदान दिया जा रहा है। कैरवान वाहन से जहां प्रदेश या दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों को सफर में कापी सुविधा मिलेंगी। इसमें परिवार या दोस्तों के साथ कहीं भी जा सकेंगे। इसे पहले बुक करना होगा। इस योजना से प्रदेश के लोगों को रोजगार मिलेगा।

यात्रा के शौकीन पर्यटकों के लिए यह कैंपिंग वाहन घर जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। कैरवान के जरिये पर्यटक अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर सड़क यात्रा कर आसानी से पहुंच सकेंगे। इस वाहन में एलसीडी टीवी, सैटेलाइट टीवी, जीपीआरएस नेविगेशन सिस्टम, वॉशरूम, पेंट्री, कॉफी मेकर, माइक्रो वेव आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर अपर सचिव युगल किशोर पंत, उप निदेशक योगेंद्र सिंह गंगवार, कैरवान इन्वेस्टर प्रमोशन सेल की नोडल अधिकारी पूनम चंद, साहसिक पर्यटन विंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विनी पुंडीर, अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान, शोध अधिकारी एसएस सामंत आदि मौजूद थे।

advertisement at ghamasaana