देहरादून । आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कोविड टीकाकरण का अमृत महोत्सव उत्तराखंड में भी शुरू हो गया। शुक्रवार को देहरादून के गांधी शताब्दी चिकित्सालय देहरादून टीकाकरण केंद्र पर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने अभियान का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी और लाभार्थी अनिता जोशी को बूस्टर डोज़ लगवाई गयी।
कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 18-59 वर्ष आयु के समस्त लाभार्थियों को, जिनको दूसरी dose लिए 6 माह से अधिक समय हो गया हो, उनको सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर निःशुल्क प्रीकॉशन डोज़ लगाई जाएगी। यह डोज़ आगामी 75 दिन तक उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव राधिका झा, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ शैलजा भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ मनोज उपरेती, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ वंदना सेमवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ डी पी जोशी, ए एन एम गीता पंवार, फार्मासिस्ट भुवन चंद्र जोशी, जिला चिकित्सालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद पवार, जिला सहायक प्रशिक्षण अधिकारी यज्ञ देव थपलियाल, फील्ड सुपरवाइजर देवेंद्र पवार, आईईसी समन्वयक पूजन नेगी आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

