नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
दीपिका और प्रभास स्टारर यह फिल्म साइंस फिक्शन जॉनर की फिल्म है। इस फिल्म को नाग अश्विन निर्देशित कर रहे हैं। दीपिका 04 दिसंबर को शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची हैं। इस शेड्यूल में दीपिका और प्रभास फिल्म के कुछ अहम सीन शूट करेंगे।
वैजयंती मूवीज ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण एक साथ आ रहे हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफ़ी अधिक है।
फ़िल्म बाहुबली के बाद से बॉलीवुड की अभिनेत्रियां प्रभास के साथ फ़िल्म करने को लेकर काफ़ी क्रेजी रहीं हैं। फिलहाल दीपिका को यह मौका जरूर मिल रहा है।
