अमेरिका की चेतावनी के बाद भी किम जोंग नहीं आए हरकतों से बाज, एक साथ दागीं आठ बैलिस्टिक मिसाइलें 

kimjong

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी हरकतों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अमेरिका और अपने पड़ोसी मुल्क दक्षिण कोरिया की चेतावनी के बावजूद किम आए दिन मिसाइल परीक्षण कर रहे हैं। अब खबर है कि उत्तर कोरिया ने रविवार सुबह एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।

मिसाइल लॉन्च की जानकारी दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के हवाले से आई है। विज्ञापन वहीं जापान की क्योदो समाचार एजेंसी का कहना है कि उत्तर कोरिया ने एक के बाद एक करके आठ बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। यह दावा एक सरकारी सूत्र के हवाले से किया गया है। इससे पहले उत्तर कोरिया अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण भी कर चुका है। एक दिन पहले ही सियोल पहुंचे थे अमेरिकी दूत उत्तर कोरिया की ओर से यह मिसाइल परीक्षण ऐसे समय में किया गया है, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया से उसका विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

जानकारी के तहत एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही अमेरिकी प्रतिनिधि दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे थे। ऐसे में हालिया घटनाक्रम इस तनाव को और बढ़ा सकता है। चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे किम अमेरिका ने हाल ही में उत्तर कोरियाई मिसाइल परीक्षण कार्यक्रम के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उत्तर कोरिया की कंपनी तथा एक शख्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह कार्रवाई इन पर उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण का समर्थन करने पर की गई थी। इसके बाद अमेरिक उत्तर कोरिया को चेताया कि अगर किम जोंग उन अपनी हरकतों से बाज नहीं आते तो ऐसे प्रतिबंध और लगाए जा सकते हैं।

advertisement at ghamasaana