भक्ति की शक्ति : मुजफ्फरनगर के जिला जज हरिद्वार से लाए कांवड़

0 0

बागपत। हरिद्वार से कावड़ लेकर आए मुजफ्फरनगर जनपद के जिला जज विष्णु पांडे ने कहा कि भगवान की भक्ति करने से आत्मिक सुख मिलता है। उनकी भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था है। उहोंने श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में जलाभिषेक किया।

शनिवार की देर रात हरिद्वार से कांवड़ लेकर दाहा पुलिस चौकी पर पहुंचे मुजफ्फरनगर के जिला जज विष्णु पांडे ने बताया कि जहां आस्था है, वहीं रास्ता है। भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे यही परमात्मा से विनती करते है। मनुष्य जीवन भर किसी न किसी कार्य में लगा रहता है, लेकिन परम पिता परमेश्वर के लिए समय नहीं दे पाता।

मनुष्य को भगवान की भक्ति के लिए भी समय जरूर निकालना चाहिए। माता पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे। ताकि आगे चलकर बच्चे उनका नाम रोशन कर सकें। युवाओं को भी गलत मार्ग पर चलने से रोकें। बताया कि उनकी भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था है। जिसके लिए वे हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए है। उन्होंने श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में पहुंचकर जलाभिषेक किया। मुजफ्फरनगर के जिला जज की सुरक्षा के लिए रास्ते में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।

advertisement at ghamasaana