मुजफ्फरनगर। अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान ने वर्ल्ड रैंकिंग प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। कजाकिस्तान के अलमाटी में खेली जा रही प्रतियोगिता में दिव्या ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में मेजबान कजाकिस्तान की पहलवान को हराया। स्वर्ण पदक के लिए दिव्या का मुकाबला मंगोलिया की खिलाड़ी से होगी। 68 किलोग्राम भार वर्ग का फाइनल भी आज शाम खेले जाने की संभावना है।

