- यूएसए की पहलवान को को हराकर देश को दिलाया कांस्य पदक
मुजफ्फरनगर। सर्बिया में खेली जा रही अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिव्या काकरान ने कांस्य पदक जीत लिया है। दिव्या ने यह कामयाबी यूएसए की पहलवान को हराकर हासिल की।
एशियन चैंपियन अर्जुन अवॉर्डी दिव्या काकरान ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया। दिव्या के पिता सूरज पहलवान ने बताया कि शुक्रवार देर रात यह मुकाबला खेला गया। दिव्या ने यूएस की पहलवान कायला मरानो का हराकर यह मेडल जीता है। दिव्या की जीत से उसके गांव में खुशी का माहौल है। पुरबालियान गांव की बेटी दिव्या ने मुकाबला जीतकर देश का नाम रोशन किया।
