देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में कोविड-19 से प्रभावित प्रदेश के 36,100 परिवहन कारोबारियों (चालक/परिचालक/क्लीनर) को दो हजार रुपये की राहत राशि की पहली किस्त प्रदान की। कार्यक्रम में विभिन्न बस, टैक्सी यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
इस योजना के तहत प्रदेश के 1,03,235 परिवहन कारोबारियों को छह माह तक हर महीने दो हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि कोविड से प्रभावित हर वर्ग, हर व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ पहुंचाया जाए। कहा कि कोविड के कारण सरकार को राजस्व प्राप्तियां भी सीमित हुई हैं, लेकिन सरकार साझेदार के रूप में काम करेगी। कहा कि सरकार सरेंडर पॉलिसी और हिल इंडोसमेंट नियमावली पर भी विचार करेगी सरकार चारधाम यात्रा के अंतर्गत तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ाने का भी प्रयास करेगी सरकार की तरफ से चारधाम में सभी व्यवस्था की जा रही है, कोविड प्रोटकॉल का भी पूरा पालन किया जा रहा है। कहा कि सरकार ने हाल में ही एवियशन फ्यूल टैक्स में 18 प्रतिशत की कटौती करते हुए बड़ा निर्णय लिया है।
एविएशन कंपनीज रिफ्यूलिंग और नाइट स्टे हेतु अधिक से अधिक प्रदेश का रुख करेंगी। एविएशन कंपनियों के मूवमेंट से इसका सीधा फायदा स्थानीय व्यवसायियों को टैक्सी संचालकों को लाभ होगा। इस मौके पर परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने परिवहन कारोबारियों को दिए जा रहे इस आर्थिक पैकेज को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। परिवहन सचिव परिवहन डॉ.रंजीत सिन्हा ने बताया कि इस योजना के तहत पहले चरण में 36,100 परिवहन व्यावसायियों को डीबीटी के माध्यम से सरकार आगामी छह माह तक दो हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता देगी। जिसमें 34,635 चालक, 930 परिचालक और 535 क्लीनर शामिल हैं। मौके पर परिवहन आयुक्त दीपेन्द्र चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
किस जिले में कितने लाभार्थी
जिला चालक परिचालक क्लीनर
अल्मोड़ा 2112- 25-11
बागेश्वर 1294-13-01
चंपावत 990-03-00
नैनीताल 5389-212-50
पिथौरागढ़ 1259-02-00
यूएस नगर 1893-15-101 देहरादून 10,820354256
हरिद्वार 3294-02-51
टिहरी 990-32-08
उत्तरकाशी 73514-04
चमोली 1580-12-08
पौड़ी 3004-225-39
रुद्रप्रयाग 1275-21-06 कुल- 34635-930 535

