उद्यमी वर्तमान के विश्वकर्माओं के पोषक : राहुलदेव

देहरादून। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ की ओर से लघु उद्याेग भारती एवं देहराखास इंडस्ट्री एसोसिएशन के सहयोग से मंगलवार को देहराखास-पटेलनगर इंडस्ट्रीयल एरिया में विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई उद्यमी और कर्मचारी शामिल हुए।

तौशक अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव ढंड ने उद्यमियों की एकता बल दिया। उन्होंने कहा कि उद्यमी आज के विश्वकर्मा यानी कारीगरों के पोषक हैं। कारीगर बनाने और उनको बढ़ावा देने में उद्यमियों की बड़ी भूमिका होती है। उद्यमियों के सहयोग से ही विभिन्न इमारतें, स्ट्रक्चर खड़े होते हैं। लद्यु उद्यमी देश को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा की नीतियों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

वरिष्ठ उद्यमी कुलवंत सिंह अरोड़ा ने कहा कि पहले यहां के उद्यमी काफी परेशानियां झेलते थे। अब उद्यमियों की एकजुटता से समस्याओं का समाधान हो रहा है।

इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक मधुसूदन बलूनी, लघु उद्याेग भारती के प्रांत संपर्क प्रमुख राजेश शर्मा, राजेश जायसवाल, अनिल पुंडीर, राकेश मल्होत्रा, अनिल गुप्ता, आरके दक्ष, कुलदीप स्वेडिया, विवेक शर्मा, एसएस बिष्ट, योगेश कुमार, शिवा आदि मौजूद रहे।

कांवली रोड स्थित हिमगिरी पैकेजिंग में लघु उद्योग भारती की ओर से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रमिकों और उनके परिजनों को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजीव गोयल ने पूजा का महत्व बताया। कोषाध्यक्ष मयंक गर्ग ने कहा कि श्रमिकों के बिना कोई उद्यमी आगे नहीं बढ़ सकता। पूजा में राहुल देव ढंड, मधुसूदन बलूनी, राजेश शर्मा, आरके दक्ष, कुलदीप पुंडीर, पीएन यादव आदि ने भाग लिया।

advertisement at ghamasaana