कारगी चौक पर स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान में लगी भयंकर आग

देहरादून। हरिद्वार बाईपास स्थित कारगी चौक पर बुधवार देर शाम स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। कारगी चौक पर स्थित शॉप में बुधवार देर शाम भयंकर आग लग गई। फायर ब्रिगेड के वाहनों के पहुंचने तक दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के दो वाहनों से बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।

कारगी चौक पर क्राफ्ट वर्ड के नाम से बाइक के स्पेयर पार्ट की दुकान है। बुधवार रात करीब नौ बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा। कुछ ही देर में दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। जिससे सड़क पर चल रहे लोगों के साथ ही आसपास के मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों का तांता लग गया। इससे वहां पर जाम लग गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर तत्काल पटेलनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि आगे से दुकान में रखा बाइक स्पेयर का लाखों का माल जलकर राख हो गया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

advertisement at ghamasaana