देहरादून। पंजाब प्रान्त के नवांशहर, पठानकोट व लुधियाना आदि में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के मामले में गोपनीय इन्पुट पर उत्तराखण्ड एस0टी0एफ0 द्वारा राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के मार्गदर्शन में कार्य किया जा रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की विभिन्न टीमों ने जनपद ऊधम सिंह नगर स्थित थाना पन्तनगर क्षेत्रान्तर्गत चार लोगों की गिरफ्तार किया है। जिनके द्वारा पठानकोट नवांशहर लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता सुखप्रीत उर्फ सुख को जनपद ऊधम सिंह नगर में आश्रय दिया जा रहा था।
विदित हो कि माह नवम्बर 2021 में पंजाब के पठानकोट व नवांशहर व लुधियाना में बम ब्लास्ट की घटनाएं हुयी थी। जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा पूर्व में 06 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है तथा एक आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के उत्तराखण्ड में शरण लिये जाने की विश्वसनीय गोपनीय सूचना उत्तराखण्ड एस0टी0एफ0 को मिली थी, जिस पर उत्तराखण्ड एस0टी0एफ0 की विभिन्न टीमों द्वारा पिछले करीब 03 दिनों से लगातार कार्य करते हुए तथा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने एवं गोपनीय रूप से जानकारी करने के उपरान्त 04 लोगों शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी व उसके भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अजमेर सिंह उर्फ लाडी मण्ड तथा गुरपाल सिंह उर्फ गुर्री ढिल्लों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गये चारों लोगों में से शमशेर उर्फ शेरा के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर बरामद की गयी है तथा इनके द्वारा इस अपराध में इस्तेमाल की जा रही कार फोर्ड फिगो को भी बरामद किया गया है। जिनके द्वारा पंजाब में आतंकी बम ब्लास्ट के आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख को अपने घर में शरण देकर और लाने ले जाने के लिये उपरोक्त कार को प्रयोग में लाया जा रहा था।
पकड़े गये चारों व्यक्ति कनाडा ऑस्ट्रेलिया, सरबिया से इन्टरनेट व्हाट्सअप कॉल से जुड़े थे, और जिन्हें इन्ही कॉलो के माध्यम से विदेशों से संचालित किया जा रहा था। फरार आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के भी इन्टरनेशनल कॉल्स के सम्पर्क में होने की पुष्टि हुयी है। पकड़े गये चारों व्यक्तियों के खिलाफ आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुखी को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण.
- शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखोड़ा जनपद ऊधम सिंह नगर। हाल पता ग्राम कालेके थाना खलचियॉ जिला अमृतसर देहाती पंजाब उम्र.26 वर्ष
- हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखोड़ा जनपद ऊधम सिंह नगर। उम्र.24 वर्ष
- गुरपाल सिंह उर्फ गुरी ढिल्लो पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गोलू टांडा आर्सल पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर उ0प्र0 हाल संधू ढाबा बाजपुर उम्र.24 वर्ष
- अजमेर सिंह मण्ड उर्फ लाडी पुत्र स्व0 गुरवेल सिंह निवासी ग्राम बैतखेड़ी थाना बाजपुर जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र.30 वर्ष

