Rishikesh news : तीर्थनगरी में नशा मुक्ति केंद्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म

rape

ऋषिकेश। तीर्थनगरी के आवास विकास कालोनी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में हरिद्वार की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रुड़की निवासी आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र की संचालिका को भी पूछताछ के ल‌िए बुलाया है।

हरिद्वार के रुड़की निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को आवास विकास स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में दुष्कर्म के मामले में तहरीर दी। युवती ने बताया कि दिल्ली में उसकी मुलाकात ऋषिकेश के आवास विकास में नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाली एक महिला से हुई। महिला ने उनको अपने एक परिचित युवक से मिलवाया।

युवती ने बताया वह महिला के साथ वह नशा मुक्ति केंद्र में आई थी। युवती का आरोप है कि युवक ने नशा मुक्ति केंद्र में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद युवक और उसके साथी ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। युवक ने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसको ब्लैक मेल कर कई शहरों में भेजा। इस दौरान कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस को तहरीर देने के बाद एसएसपी को भी पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि पुलिस ने युवती की तहरीर पर पुलिस ने हरिद्वार के रुड़की निवासी आरोपी हन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना डेढ़ महीने पहले का बताई गई है। उन्होंने बताया कि युवती और आरोपी दोनों रुड़की के ही रहने वाले है। बताया मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

advertisement at ghamasaana