उत्तराखंड चुनाव- पिछले पांच वर्षों में हर क्षेत्र में कार्य हुआ : मुख्यमंत्री धामी

uttrakhand chunav 1
  • भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा के पक्ष में वोट की अपील की

रुड़की । रामनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदीप बत्रा ने सदैव उनके पास आकर और विधानसभा में नगर के लोगों की पैरोकारी मजबूती के साथ की है ।कहा कि उन्हें विश्वास है कि रुड़की के लोग भी इसी प्रकार से प्रदीप बत्रा को अपना प्यार देंगे। अपील कि पहले से अधिक मतों से प्रदीप बत्रा को विजयी बनाएं।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हर क्षेत्र में कार्य हुआ है कहा कि करीब डेढ़ लाख करोड़ की योजनाएं यहाँ लागू हुई है। सड़कों और रेलवे लाईन के निर्माण कार्य हुए हैं। स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में कई कार्य हो रहे हैं।कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने का काम शुरू हो गया है रामलला को टैंट से मन्दिर तक ले जाने का कार्य नरेंद्र मोदी ने किया। काशी विश्वनाथ मंदिर में कॉरिडोर बनाने का कार्य भी प्रधानमंत्री ने किया। केदारनाथ में पुननिर्माण कार्य तेजी के साथ भाजपा सरकार ने किया। बद्रीनाथ धाम का मास्टरप्लान तैयार हो गया है आने वाले समय मे भव्य और दिव्य बद्रीनाथ बाबा के दर्शन होंगे।

उन्होंने कहा समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री की मोदी की सरकार ने किया है।
विपक्षी पार्टी ने साढ़े चार साल तक कोई कार्य नही किया चुनाव आते ही अब नए वादे कर रहे उनके पास कोई विजन नही है। वह चारधाम लांच कर रहे हैं उत्तराखण्ड मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात काँग्रेस के नेता कहते हैं। कहा कि एक तरफ काम करने वाली भाजपा है दूसरी तरफ काले कारनामे करने वाली कांग्रेस है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में मतदान करें एक एक वोट देहद्रोहियोँ को चोट करने का काम करेगा। कहा कि अभी उन्हें पांच महीने का समय मिला है अब पांच साल का समय जनता देगी तो देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य उत्तरांखण्ड होगा। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में सिर्फ उन्होंने घोषणा नबी की है कार्यों को धरातल पर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस बार 60 पार के नारे के साथ भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। कहा कि जिस दिन उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब पत्रकार और लोग कहते थे कि भाजपा को 15 सीटें मिलने जा रही है उनके कार्यकाल के दौरान लगातार आंकड़े बढ़ते गए और अब 60 पार मुश्किल नही है ।

भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा ने कहा कि उन्हें आजतक रुड़की की जनता का भरपूर प्यार मिला है और विश्वास है कि आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने नगर के विकास में कोई कमी नही आने दी और उनका प्रयास जारी है कि रुड़की को मॉडल सिटी के रूप में स्थापित करें।कहा कि रुड़की में उन्हें वोट देकर मोदी और धामी के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी जी को लाना है तो कमल को जीताना होगा क्योंकि लक्ष्मी जी न तो झाड़ू पर आती है और न ही पंजे और साइकिल पर आती है। इस अवसर पर पार्षद शक्ति राणा ,डा. संध्या भटनागर, सिद्धार्थ चौधरी,रवि माटा, अमित कुमार आदि ने भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

advertisement at ghamasaana