
देहरादून l राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन ने सनातन स्वाभिमान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। रमेश चंद्र द्विवेदी राजू भैया, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी मुख्य अतिथि रहे। जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया गया।
प्रदेश महामंत्री गौरव जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं का सम्मान करना, सबको एक मंच पर लाना था। आयोजक महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने आगंतुकों का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि तमाम सनातनी हिंदुओं को एकजुट होकर देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।
उन्होंने देशभर के विभिन्न प्रदेशों से पधारे संगठन के पदाधिकारियों से अपने प्रदेश में संगठन के अधिक से अधिक सदस्य बनाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। नवीन चंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि देशभर में हिंदुत्व विरोधी ताकतें सिर उठा रही हैं।
कुछ राजनीतिक दल भी उनका खुलकर समर्थन कर रहे हैं। यदि समय रहते हुए इनको रोकने का प्रयास नहीं किया गया तो आने वाले समय में देश के हिंदुओं का सम्मान और स्वाभिमान भी खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए सभी हिंदुओं को संगठित होकर विरोधी ताकतों और उनका समर्थन करने वाले राजनीतिक दलों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। आयोजन में गीत, संगीत एवं नृत्य के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
इन संस्थाओं का हुआ सम्मान
श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल, श्री श्याम प्रेमी श्री श्याम सेवा मंडल गढ़ डाकरा, अखिल भारतीय देवभूमि जनसभा, ब्राह्मण समिति, शाकुंभरी सेवा समिति, लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति मोती बाजार, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर इंदिरा नगर, अग्रवाल समाज,
कार्यक्रम में निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, राष्ट्रीय महामंत्री (संत प्रकोष्ठ) कल्कि महाराज, राष्ट्रीय प्रभारी ए कृष्ण किशोर रेड्डी, प्रदेश प्रभारी आंध्र प्रदेश एवं महाराष्ट्र भगवंत राव पवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल गोविंद शिवहरे, राष्ट्रीय मंत्री शरद नामदेव, राष्ट्रीय प्रभारी (संस्कृत, शिक्षा एवं विधि प्रकोष्ठ) डॉ. मयंक ढेकुला, मध्य प्रदेश अध्यक्ष राकेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति मध्य प्रदेश लालजी शिवहरे, प्रदेश अध्यक्ष तेलंगाना संबारी प्रभाकर, प्रदेश अध्यक्ष आंध्र प्रदेश गोर्रे श्रीनिवासुलू, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा तेलंगाना भार्गवी रेड्डी, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य विभा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश रेनू शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, उत्तराखंड दीप्ति चुफाल, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, देहरादून सीमा सिंह, लोकेश सिंह, संजय कुमार गर्ग, प्रजापति सामाजिक संस्था से संदीप प्रजापति, ओम प्रकाश प्रजापति, विनय प्रजापति, नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गौरव जैन ने किया।