नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को पहले मैच में अफगानिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर अफगानिस्तान यह मैच जीतता है तो भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाजे खुल जाएंगे। वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करती है तो भारत का रास्ता बंद हो जाएगा।
इसलिए भारतीय समर्थक भी इस मैच में अफगानिस्तान के साथ हैं। सोशल मीडिया पर यह समर्थन अभी से ही देखा जा रहा है।
इससे पहले इंडिया ने स्कोटलैंड को भारी अंतर से हराकर अपनी कुछ उम्मीद बनाई थी। इस मैच के बाद नेट रन रेट में भारतीय टीम काफ़ी आगे निकल गई है मगर सेमीफइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड का बाहर होना बेहद जरूरी है।
