सहारनपुर। इरान में हुई अंडर 18 एशियन वॉलीबाल प्रतियोगिता मे भारतीय ने कांस्य पदक जीतकर बड़ी सफलता दिलाई है। इस प्रतियोगिता में सहारनपुर के बडगांव क्षेत्र के गांव दल्हेड़ी का बेटा आदित्य राणा भी शामिल था। भारतीय टीम की जीत से उसके गांव में जश्न का माहौल है।
16 अगस्त को भारतीय टीम ने रोचक मुकाबले में थाइलैंड को शिकस्त दी थी। उसके बाद 18 अगस्त को कोरिया के साथ मुकाबले में भी भारत की टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। वहीं 20 अगस्त की शाम को हुए चीनी ताइपे की टीम को कांटे की टक्कर दी और चीनी ताइपे टीम को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।
सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबला ईरान की टीम के साथ हुआ, जिसमें ईरान की टीम ने भारतीय टीम को हरा दिया। वहीं सोमवार देर शाम को चैम्पियनशिप में कांस्य पदक के लिए कोरिया की टीम के साथ भारत की टीम का मुकाबला हुआ, जिसमें भारत की टीम ने कोरिया को हराकर कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया।
भारत ने 2003 में एशियाई अंडर.18 लड़कों की वॉलीबाल चैम्पियनशिप का खिताब जीता था। उसके बाद भारतीय टीम 2005-2008 में कांस्य पदक जीतने के अलावा 2007 में उपविजेता रही थी। अब 2010 के बाद पहली बार भारत की टीम ने चीनी ताइपे को हराकर सेमीफाइनल में क्वालीफाई किया। अब फाईनल में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को हार्ड़लाइन्स में 3.2 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल कि उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारतीय टीम की इस जीत से 2023 में अंडर.19 वॉलीबॉल विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने में मदद मिलेगी।
