जगतबंधु सेवा ट्रस्ट देगा 75 दिव्यांग जनों को ट्राईसाइकिल व्हीलचेयर

देहरादून। समाज सेवा के कार्यों में नित नए आयाम स्थापित करने वाले जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी सुमित कुमार प्रजापति ने बताया कि समाज के कुछ सक्षम लोगों के सहयोग से 30 सितंबर 2021 को 75 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल व्हीलचेयर इत्यादि इत्यादि उपकरण जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से वितरित किए जा रहे हैं l

इस बार सभी दिव्यांग जनों को सभी ट्राई साइकिल पर एक बड़ा छाता एवं रोजगार जोड़ कर दिया जा रहा है, जिससे वह अपनी रोजी रोटी कमा सकें l

एक दिव्यांग को एक ट्राई साइकिल, छाता एवं दुकान से संबंधित सामग्री जैसे मास्क, पेन, चाबी के छल्ले, इत्यादि चीजें दिव्यांगों को दी जा रही है, जिससे वह उस सामान को बेचकर अपना रोजी रोटी चला सके l यह सभी सेवाएं आप सभी सहयोगियों से ही संपूर्ण हो पाती हैं। इसलिए हमेशा अपना आशीर्वाद एवं सहयोग बनाए रखें l

advertisement at ghamasaana