जमशेद ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, फिर दी जान से मारने की धमकी

rape

देहरादून। चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने उसे शादी का झांसा भी दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसे बदनाम भी कर रहा था। इसका उसने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। नेहरू कॉलोनी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया था कि वर्ष 2018 में उसकी जान पहचान एक शादी समारोह में जमशेद नाम के युवक से हुई थी। धीरे-धीरे यह जान पहचान प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी के वादे कर लिए। इसके कुछ दिन बाद युवक ने उस युवती को चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उस वक्त वह नशे में थी तो उसे कुछ न कह सकी। आरोप है कि उसके बाद जमशेद ने उसे ब्लैकमेल भी करना शुरू कर दिया। बार बार वही बात बोलकर उससे दुष्कर्म करता रहा।

इस बीच उसे पता लगा कि जमशेद ने सोशल मीडिया पर उसे बदनाम भी कर दिया है। उसका चरित्र नष्ट करने की धमकियां दे रहा है। इस पर उसने इन बातों का विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी सतबीर बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

advertisement at ghamasaana