नई दिल्ली। मालदीव में छुट्टियां मनाने के बाद करीना कपूर वापस मुंबई लौट आई हैं। उन्हें परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। मुंबई एयरपोर्ट पर करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और तैमूर के साथ नजर आईं।
तैमूर पापा सैफ का हाथ थामे उनके साथ चलते दिखे। लुक्स की बात करें तो इस दौरान करीना कपूर फ्लोरल मिडी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन, बॉडी टैनिंग से उनका बुरा हाल हो गया है। वहीं सैफ अली खान और तैमूर कैजुअल लुक में नजर आए।
सैफ ने व्हाइट पैंट और ब्लू टीशर्ट पहन रखी थी। वहीं, तैमूर व्हाइ हाफ पैंट और येलो टीशर्ट के साथ मैचिंग मास्क में क्यूट दिख रहे थे। बता दें कि करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट करने मालदीव पहुंची थीं। जहां से उन्होंने फैंस के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की।

