बॉलीवुड : केआरके ने मौनी रॉय पर कसा तंज… पैसे से सब बदला जा सकता है

नई दिल्ली। कमाल राशिद खान यानि केआरके अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स से पंगा लेते रहते हैं। वहीं इस बार उन्होंने टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय पर निशाना साधा है। केआरके ने मौनी रॉय की हर साल बढ़ती खूबसूरती और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कमेंट किया है।

केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मौनी रॉय की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज की हर तस्वीर में मौनी रॉय का अलग लुक नजर आ रहा है। केआरके ने नाम ना लेते हुए मौनी के लुक्स में बदलाव के पीछे का राज प्लास्टिक सर्जरी बताया है।

इस मामले में ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हो रही है।यूजर्स पक्ष और विपक्ष में अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

advertisement at ghamasaana