देहरादून l लघु उद्योगों के लिए कार्यरत देश का एकमात्र राष्ट्रीय संगठन लघु उद्योग भारती उत्तराखंड में अपना सदस्य अभियान तेज करेगी। जिसमें एक हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने बताया कि बीती 12 जनवरी को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के क्षेत्रीय सम्मेलन एवं उद्यमी महाधिवेशन में उद्योगों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें उत्तराखंड से उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रतिभाग किया। इस सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उद्योग मंत्री राकेश सचान ने उद्योगों की समस्याओं का समाधान करने और जरूरी सुविधाएं देने का आश्वासन दिया।

इस दौरान उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं संगठन मंत्री श्रीप्रकाश से राज्य के उद्योगों के बारे में चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष तोमर ने बताया कि सदस्य उद्यमियों की समस्याओं को जानकर उनको हल कराने के लिए संगठन स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है। संगठन उद्यमियों और सरकार के बीच पुल का काम कर रहा है। सरकारी योजनाओं का उद्यमियों को लाभ दिलाने में मदद की जा रही है। जल्द की राज्य में सदस्यता अभियान तेज कर उद्यमियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों को भी जोड़ा जाएगा। ताकि उनकी दिक्कतों का समाधान किया जा सके।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री राजीव गोयल, उपाध्यक्ष प्रदीप खंडूडी, प्रांत संपर्क प्रमुख राजेश शर्मा, कर्नल (सेनि) रूपकुमार शर्मा, मयंक गर्ग, राजेश जायसवाल, रविंद्र भटट, राहुल देव ढंड, कुलदीप पुंडीर, पीएन यादव, राकेश मल्होत्रा, राजेश नाथ, दिव्यांश पैन्युली आदि शामिल रहे।