महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ी, रवींद्र जडेजा को बनाया कप्तान

dhoni
1 0

नई दिल्ली। हमेशा की तरह एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैसले से लोगों चौंका दिया है। धोनी आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले ही सीएसके की कप्तानी छोड़ दी है। इसके बाद रवींद्र जडेजा को सीएसके का नया कप्तान बनाया गया है।

जडेजा 2012 से चेन्नई की टीम में खेल रहे हैं। वह चेन्नई की कप्तानी करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले धोनी और सुरेश रैना टीम की कमान संभाल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है।
चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा।

यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे ठीक दो दिन पहले ही सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। धोनी बतौर खिलाड़ी आगे भी टीम के साथ खेलते रहेंगे। 40 साल के धोनी 2008 में लीग की स्थापना के बाद से सीएसके के कप्तान रहे हैं और यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है।

advertisement at ghamasaana