रुड़की। कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक विवाहिता की मौत हो गई, पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतका ने अपनी मौत का जिम्मेदार पति और ससुराल पक्ष के लोगों को ठहराया है, वहीं मृतका के परिजनों ने मृतका के जेठ व अन्य ससुरालियों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतूबपुर गांव निवासी मोमिना पुत्री सलीम की शादी साल 2007 में पूरे रीति रिवाज के साथ कलियर के महमूदपुर गांव निवासी इरफान पुत्र रिफाकत के साथ हुई थी, शादी के बाद उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, सोमवार की रात मोमिना की मौत जहरीला पदार्थ के सेवन से हो गई, मामले की सूचना आसपास के पड़ोसियों द्वारा मृतका के मायके वालों को दी गई, मृतका के परिजन जब उसकी ससुराल पहुंचे तो उनका आरोप है कि उसके जेठ और अन्य परिजनों ने उनसे अभद्रता की, महिला के मायके वालों ने सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को वहां एक सुसाईड नोट भी बरामद हुआ, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मृतका के भाई का आरोप है कि मोमिना को लम्बे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके बाद उन्होंने कई बार ससुराल पक्ष की माँग पूरी भी की, भाई ने बताया कि मोमिना का पति पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहा है और उसके जेठ और जेठानी उसका उत्पीड़न कर रहे थे, वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।