नई दिल्ली। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी नई फिल्म जर्सी को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो शाहिद कपूर के साथ मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि ‘जर्सी’ की रिलीज कोरोना के चलते टल गई है लेकिन मृणाल चर्चा में बनी हुई हैं। मृणाल ने हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर को ऐसा जवाब दिया है, जो वायरल हो रहा है। इस यूजर ने मृणाल के बैक पर कमेंट किया था।
मृणाल ठाकुर की एक तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक सोशल यूजर ने उनको ट्रोल करने की कोशिश की। इसने लिखा कि आपकी बैक तो मटके (मिट्टी का पानी रखने का बर्तन, जिसे घड़ा भी कहते हैं) की तरह है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि शरीर के निचले हिस्सा का वजन कम कीजिए। इस पर मृणाल ने भी इस यूजर को जवाब दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
मृणाल ने ‘बैक इज लाइक मटका’ का जवाब देते हुए लिखा-धन्यवाद भैया जी, क्या आपको पता है कि फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करनी होती है? सबके शरीर की एक बनावट होती है और ये मेरे शरीर की बनावट है। मुझे तो इसके लिए बहुत मेहनत भी नहीं करनी पड़ी है। ठाकुर ने आगे लिखा- कुछ इसके लिए बहुत मेहनत करते हैं, कुछ के पास स्वाभाविक रूप से यह होता है। तो मुझे तो बस फ्लॉन्ट करना है। वैसे आप भी अपना जलवा बिखेरें।
