नई दिल्ली। भारत पाक क्रिकेट महामुकाबले पर करोड़ों रुपये का सट्टा लगाया जा रहा है। इसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 70 फीसदी और ऑफलाइन 30 फीसदी बताया जा रहा है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और शमी जैसे खिलाड़ियों पर अधिक दांव लगाया गया है।

टी20 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान छठी बार आमने सामने हैं। लम्बे इंतज़ार के बाद यह रोमांच क्रिकेट प्रेमियों को देखने के लिए मिलेगा। इस मैच से पहले ही सोशल मीडिया पर दोनों देशों के फैंस अपनी टीमों की जीत के दावे कर रहें हैं। उनकी ओर से उत्तेजक और फनी कमेंट्स किए जा रहें हैं।

कुछ यूजर्स तो इसे करवा चौथ के त्यौहार से जोड़ने में लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि अनुष्का ने व्रत रखा है, इसलिए कोहली अपना कमाल जरूर दिखाएंगे।