नई दिल्ली। बॉलीवुड के मोस्ट एडोरेबल कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। Raalia की ड्रीम वेडिंग से पहले अयान मुखर्जी ने कपल के फैंस को खास ट्रीट दे दी है। अयान मुखर्जी ने ब्राह्मस्त्र से आलिया और रणबीर का इंटेंस लव पोस्टर शेयर किया है।
ब्रह्मास्त्र के नए पोस्टर में रणबीर और आलिया शिद्दत से एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में दोनों जिस इंटेसिटी के साथ एक दूसरे को अपनी बाहों में थामे हुए हैं, उसे देखकर किसी का भी दिल खुश हो सकता है।
आलिया और रणबीर का लव देखकर इतना तो जाहिर है कि फिल्म में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस के दिलों को जीतने वाली है।

