नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। इस प्रोजेक्ट के तहत असाधारण शख्सियतों की रियल लाइफ से इंस्पायर्ड कहानियों को नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा।
इस सीरीज को आजादी की अमृत कहानियां नाम दिया गया है। इसके तहत शॉर्ट स्टोरीज वीडियो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए जाएंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इसके लॉन्च इवेंट पर पर मौजूद थे। यह कहानियां भारत सरकार के अभियान आजादी का अमृत महोत्सव से प्रेरित है। इस मौके पर ठाकुर ने कहा ये असाधारण प्रतिभाएं लोगों की प्रेरणा का स्रोत भी बनेंगी।
