श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में ओपीएस राणा को मिला गेस्ट ऑफ ऑनर

sgrru dehradun

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीसरी दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का समापन विश्वविद्यालय के कृषि संकाय और एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को हुआ।

अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में गेस्ट ऑफ ऑनर ओपीएस राणा को दिया गया। कांफ्रेंस का मुख्य विषय ग्लोबल इनीशिएटिव इन एग्रीकल्चर फॉरेस्ट्री और अप्लाइड साइंस पर आधारित खाद्य सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा और सतत विकास को रखा गया। डॉ. सीपी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस को संबोधित किया। विश्व स्तरीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ डीआरसी बखेतिया व ओपीएस राणा और यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल को श्री गुरु राम राय विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

कांफ्रेंस के समापन पर विवि के शिक्षकों के साथ ही देश-विदेश से आए अनेक शोधार्थियों जिनमें लखनऊ, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, हिमाचल, तमिलनाडु कृषि विवि से आए विभिन्न शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर ऑफलाइन शोध पत्र प्रस्तुत किया। वहीं, वर्चुअल मोड में भारत, बांग्लादेश, इरान, मलेशिया, चीन और कोरटेवा एग्रीसाइंस के प्रतियोगी और वक्ताओं ने प्रतिभाग किया। कांफ्रेंस की रिपोर्ट डॉ. जमील अख्तर ने प्रस्तुत की।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी ने प्रस्तुत किए गए। वोट ऑफ थैंक्स विवि के रजिस्ट्रार डॉ. दीपक साहनी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कांफ्रेंस का संचालन डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. प्रियंका बनकोटी और डॉ. हुमा ने किया। इस अवसर पर सीपी सिंह, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. मालविका कांडपाल, डॉ. दीपक साहनी, डॉ. जमील अख्तर, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. अमर पी गर्ग, डॉ. मोइनुद्दीन, डॉ. दीपक सोम आदि मौजूद रहे।

advertisement at ghamasaana