नई दिल्ली। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बुरी तरह से डर गया है। हालांकि उधर से जवाब देने की बात की जा रही है, लेकिन वह इस समय दहशत में है। पाकिस्तान ने पूरे पंजाब प्रांत में इमरजेंसी घोषित कर दी है। स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए है। पाकिस्तान का एयर स्पेस पूरी तरह से खाली हो गया है। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने तो यहां तक कह दिया कि अगर भारत हमला रोक दे तो हम भी कोई एक्शन नहीं लेंगे l

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई है। ऑपरेशन की योजना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की निगरानी में बनाई गई थी और इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं नजर रख रहे थे। पीएम मोदी ने ही इस सैन्य कार्रवाई को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया।
इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने अपने पंजाब प्रांत में इमरजेंसी घोषित कर दी है। स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और एयरस्पेस को खाली कर दिया गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत से अपील की है कि अगर भारत सैन्य कार्रवाई रोकता है, तो उनकी सेना भी कोई अगला कदम नहीं उठाएगी।

भारत में भी इस ऑपरेशन के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीएसएफ के डीजी, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से फोन पर बात कर सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा की समीक्षा की। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा, सभी पैरा मिलिट्री बलों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है और दोनों देशों की सेनाएं उच्च स्तर पर अलर्ट पर हैं।
