मेरठ। पैरा लिफ्टर सचिन चौधरी ने जार्जिया में विश्‍व चैंपियनशिप में पदक जीता है। सचिन ने 202 किलो भार वर्ग में हिस्सा लिया। भारोत्‍तोलन की इस चैंपियनशिप के साथ उन्होंने आगे होने वाले कामनवेल्थ और एशियन गेम्स का टिकट भी पक्का कर लिया है।

पोलियोग्रस्त सचिन चौधरी इससे पहले भी कई पदक जीत चुके हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स में 181 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता था।

कंकरखेड़ा के रहने वाले सचिन चौधरी ने वर्ष 2019 में नेशनल पैरा पावर लिफिटिंग चैंपियनशिप में 210 किलोग्राम वजन उठाकर नेशनल रिकार्ड भी बनाया था। जिसमें उन्होंने अपना ही रिकार्ड तोड़ा था। सचिन चौधरी अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में 20 से अधिक पदक जीत चुके हैं। उनका अगला लक्ष्य कामनेवल्थ गेम में गोल्ड जीतने का है।