देहरादून के श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में पीपल का पेड़ गिरा, भारी नुकसान

uttrakhand news

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। मंदिर के मुख्य गेट के पास स्थित पुराने पीपल के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक तेज आवाज के साथ गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि आज मंदिर में अन्य दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या कम थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

हादसा सुबह करीब 11 बजे का है, जब अचानक पीपल का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से एक कार और एक स्कूटी इसकी चपेट में आ गएए जिससे वाहन को नुकसान हुआ है। पास के मकान का छज्जा भी पेड़ की टहनी गिरने से टूट गया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग सुरक्षित हैं।
देहरादून का श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह मंदिर शिवभक्तों के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल है और सावन तथा महाशिवरात्रि जैसे अवसरों पर यहां भारी भीड़ उमड़ती है।

घटना के तुरंत बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भय और अफरा.तफरी मच गई। हालांकिए मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने तत्काल स्थिति को संभाला और क्षेत्र को खाली कराया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम और मंदिर समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित वाहन स्वामी से बात कर बीमा और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है।

advertisement at ghamasaana