नई दिल्ली। देश में एक तरफ चुनावी फिजा है, तो दूसरी तरफ हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद पूरे उफान पर है। कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुए विवाद पर इस समय पूरे देश में बहस चल रही है।

इस मुद्दे पर हर तरफ डिबेट हो रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि कोई महिला क्या कपड़े पहने ये तय करना उसका अधिकार है. प्रियंका ने अपनी बात को ट्वीट कर सबके सामने रखा तो बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बिकिनी पर सवाल खड़े कर दिए।

दरअसल, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा ‘बिकिनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब..यह महिला को तय करना है कि उन्हें क्या पहनना है। ये हक उन्हें संविधान ने दिया है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें’. इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने लिखा ‘मिसेस वाड्रा, भारतीय संविधान की आपकी व्याख्या के मुताबिक, क्या लड़कियों को शैक्षिक संस्थानों में बिकिनी पहनने की अनुमति है? अगर हां, तो, किस तरह की? माइक्रो-बिकिनी और/ या सी-थ्रू बिकिनी? मेरे पास ढेर सारी हैं और अगर चाहिए तो इन्हें दान देने में मुझे खुशी होगी’।