राजकुमार दक्ष अध्यक्ष, सुमित कुमार सचिव निर्वाचित

2 0

देहरादून। शहर के सहारनपुर चौक स्थित शिवाजी धर्मशाला में रविवार को प्रजापति सामाजिक संस्था की कार्यकारिणी के मुख्य पदों का चुनाव किया गया, जिसमें राजकुमार दक्ष को समाज का अध्यक्ष, सुमित कुमार प्रजापति को सचिव और रमेश कुमार को सर्वसम्मति से निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

संस्था के निवर्तमान सचिव एडवोकेट चंद्रपाल सिंह ने बताया कि चुनाव से पूर्व अध्यक्ष रोहित आर्य ने अपनी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करते हुए आईआईटी रुड़की से आए चुनाव अधिकारी संतोष प्रजापति से नई कार्यकारिणी के चुनाव का आग्रह किया।

इसके बाद सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार दक्ष को अध्यक्ष, समाजसेवी सुमित कुमार प्रजापति को सचिव और रमेश कुमार प्रजापति को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर समाज उत्थान के कार्य करेंगे। जल्द ही पूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय दून, परवादून और पछवादून के पदाधिकारी भी मनोनीत किए जाएंगे।
कार्यक्रम में बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर राम सिंह प्रजापति, अनिल कुमार वर्मा, ओम प्रकाश प्रजापति, नवीन कुमार, सुखलाल सरोहा, बाबू सिंह, केजे सिंह, सुरेंद्र सिंह प्रजापति, सुधीर आर्य, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार, नेम सिंह महेंद्र सिंह, जयप्रकाश, राजीव कुमार, सतीश कुमार, अनिल प्रजापति, रूपा प्रजापति, रेखा आर्य, निर्मला देवी, सुखराम, डॉ एसएस, ओम प्रकाश, चंद्र प्रजापति सोहनलाल, राजकुमार प्रजापति, संत कृपाल प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, संदीप प्रजापति, एडवोकेट धर्मेंद्र प्रजापति, दिनेश प्रजापति, सुभाष प्रजापति, मुकेश कुमार प्रजापति, सुरेश कुमार प्रजापति, संदीप कुमार प्रजापति, शिवांगी प्रजापति आदि शामिल है।

advertisement at ghamasaana