आखिरकार बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल शादी के बंधन के में बंध ही गया। जी हां हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भटृट की शादी के बारे में। इनकी शादी को लेकर बड़ी चर्चाएं थीं। कई बार इसकी अफवाहंे भी उड़ीं, लेकिन कपूर खानदान इसका खंडन ही करता रहा। आखिरकार 14 अप्रैल वही दिन है जब दोनों पवित्र अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर एक दूसरे के हो गए। शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी से लेकर कई सेलेब्स ने शिरकत की। कपूर और भट्ट परिवार खुशी से झूम रहा है। तो आइए हम आपको इनकी शादी की कुछ शानदार तस्वीरें दिखाते है।

14 अप्रैल को धूमधाम से ब्याह रचाने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहली अपीयरेंस दी। न्यूलीमैरिड कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी के बाद कपल मीडिया से रूबरू हुआ और पोज दिए।

आलिया भट्ट ने अपने लव ऑफ लाइफ रणबीर कपूर संग शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैंण् दूल्हा.दुल्हन के गेटअप में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें देखने लायक हैं। दोनों की इन खूबसूरत तस्वीरें देख किसी को भी जलन हो जाए, शादी में आलिया ने ऑफ व्हाइट लहंगा पहनाए वहीं रणबीर ने व्हाइट शेरवानी पहनी थी।

आलिया भट्ट ने अपने सपनों के राजकुमार रणबीर कपूर से शादी कर ली है। वास्तु में रणबीर.आलिया की शादी की सभी रस्में हुईं। इस शादी में कपूर और भट्ट परिवार दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी संपन्न होते ही वेडिंग सेरेमनी की इंसाइड फोटोज का आना शुरू हो गया है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तस्वीर शेयर की है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी सम्पन्न हो चुकी है। खबर है कि दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं । अब दोनों ऑफिशियली पति और पत्नी बन चुके हैं।