नई दिल्ली। बीसीसीआई (BCCI) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम इंडिया का नया वनडे कप्तान बनाने का फैसला किया है। पिछले दिनों कोहली की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित को टी20 की कप्तानी मिली थी। अब सीमित ओवर क्रिकेट में भारत की अगुवाई रोहित करेंगे. हालांकि विराट कोहली (Virat Kohli) टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान बने रहेंगे।

दक्षिण अफ्रीका (SA) दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान किया और कप्तानी को लेकर भी बड़ा फैसला ले लिया। इस फैसले के बाद पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का बयान सामने आया है। आइए जान लेते हैं. क्या बोले रवि शास्त्री। विराट कोहली को कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को वनडे में टीम की कमान सौंपने पर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बीसीसीआई के फैसले का समर्थन किया है।

उन्होंने एक इंटरव्यू में रोहित और कोहली दोनों की तारीफ की। रवि शास्त्री ने कहा कि दोनों खिलाड़ी महान हैं। बीसीसीआई का कप्तान बदलने का फैसला बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा, रोहित शर्मा वही करते हैं जो टीम के लिए बेस्ट होता है। रोहित टीम के हर खिलाड़ी का पूरा फायदा उठाते हैं और उनकी यह क्वालिटी भारत के लिए काफी फायदेमंद होने वाली है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने भी बोर्ड के इस फैसले पर यूट्यूब के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने कहा कि विराट कोहली लंबे समय से वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे और यही वजह है कि रोहित का कप्तान बनना तय था।