रेखा वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव जीतने का मंत्र

bjp ddn

देहरादून। डोईवाला में भारतीय जनता पार्टी को प्रत्येक विधानसभा में सशक्त करने के लिए राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं के प्रवास शुरू हो गए हैं, इसी निमित्त आज डोईवाला विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद रेखा वर्मा ने डोईवाला विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ होटल दून जायका में बैठक कर चुनाव जीतने का मंत्र दिया।

बैठक के दौरान रेखा वर्मा ने कहा है कि चुनाव जीतने के लिए पोलिंग बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सशक्त और सक्रिय टीम खड़ी करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि उससे भी अधिक आवश्यक पन्ना प्रमुख का दायित्व हैं।
रेखा वर्मा ने कहा कि जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं की परख और पहचान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को करनी होगी जिससे चुनाव के समय प्रत्येक कार्यकर्ता तन-मन-धन से अपने प्रत्याशी की जीत में योगदान कर सके। रेखा वर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा अनेक जन उपयोगी योजनाएं आम जनमानस के लिए चलाई गई है इन योजनाओं की जानकारी भी प्रत्येक व्यक्ति तक कार्यकर्ताओं को पहुचानी है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश भर व डोईवाला विधानसभा में अनेक विकास के कार्य हुए हैं इन कार्यों को कार्यकर्ता आम लोगों तक पहुंचा पाएंगे तो निश्चित रूप से डोईवाला विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पास देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं बड़ी टीम है जो कड़ी मेहनत व लगन के साथ पार्टी के लिए निष्ठा पूर्वक काम करती हैं।

देहरादून जिले के प्रभारी मयंक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति तथा कार्यकर्ताओं की सक्रियता व तत्परता को लेकर अपने विचार रखें, डोईवाला विधानसभा के प्रभारी संदीप गुप्ता ने कहा है कि प्रत्येक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा है कि चुनाव का समय नजदीक है ऐसे में कार्यक्रम और अधिक गति से संचालित होंगे जिससे डोईवाला विधानसभा सहित संपूर्ण प्रदेश में विजय हो और जो संगठन ने जो नारा अब की बार 60 बार दिया है वह पूर्ण हो सकें। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत ने किया।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक बृज भूषण गैरोला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, पूर्व दायित्व धारी करण बोरा, डोईवाला सह प्रभारी ऋतु मित्रा, विस्तारक संदीप रावत, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार, अशोक राज पंवार, दीवान सिंह रावत, मनवर नेगी, प्रेम सिंह पुण्डीर, ललित पंत, उत्तम रौथाण, संतोष सती, प्रदीप नेगी, नगीना रानी, विक्रम सिंह नेगी, मनीष नैथानी, ममता नयाल, राजेश भट्ट, राकेश डोभाल, आशा सेमवाल, सतीश सेमवाल,विजय भट्ट,नवीन चौधरी, विजय भट्ट,चंद्रभान पाल सुमन लता, गीतांजलि रावत, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

advertisement at ghamasaana