नई दिल्ली। आज के समय में बाहर से आकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमाना किसी के लिए भी आसान नहीं, क्योंकि कहीं न कहीं यह बात स्पष्ट रूप से समय-समय पर निकलकर आती रही है कि जिसका बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं। वह सक्सेस नहीं हो सकता। इतना ही नहीं नए कलाकारों को इस फ़िल्म इंडस्ट्री में आने के लिए काफ़ी पापड़ बेलने पड़ते। जिसकी पहले से कोई पहचान नहीं। उन्ही में से आज हम जिस एक्ट्रेस के बारे में आपको बता रहे हैं। उनका बॉलीवुड में सफ़र काफी दिलचस्प रहा है।
जी हाँ हम बात कर रहे हैं राधिका मदान की। राधिका को हम सब छोटे पर्दे से ही पसंद करते आए हैं। अपनी शानदार एक्टिंग के दम से आज राधिका कई लोगों की पहली पसंद बन कर सामने आ रही हैं। मेहनत के दम पर ऊँचाइयों की बुलंदियों पर पहुंची राधिका मदान का हाल ही में एक चौंकाने वाला स्टेटमेंट सामने आया है जिसने उन्हें रातो-रात सुर्ख़ियों में ला कर खड़ा कर दिया है।
बता दें कि टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में क़दम रखने वाली राधिका मदान ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ हैरतअंगेज खुलासे किए हैं। जिसके बाद उनके पिता का रिएक्शन देखने लायक था। राधिका ने कलर्स टीवी चैनल के मशहूर शो “मेरी आशिकी तुम से ही” से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस सीरियल में वह लीड एक्ट्रेस थी। उनकी लव स्टोरी को काफी पसंद किया गया था।

