नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tedulkar Fashion Sense) अपने फैशन सेंस की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह अपने स्टाइलिश लुक से किसी फैंस को काफी तेजी से अट्रैक्ट करती हैं। अब फैंस को उनकी फैशनेवल तस्वीरों और वीडियो का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि महान क्रिकेटर की बिटिया यानी सारा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख लिया है। सारा ने हाल ही में एक पॉपुलर क्लोदिंग ब्रांड के साथ डील की है और उसके लिए सूट भी किया है। इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।
सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar Modeling Video) ने एक्ट्रेस बनिता संधू और तानिया श्रॉफ के साथ मॉडलिंग की शुरुआत की। क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशनल वीडियो में तीनों एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. सारा इसमें बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं।
इस वीडियो में उन्हें एक झील पर बने छोटे ब्रिज पर और घने पेड़ों के आस-पास शूट मॉडलिंग करते हुए देखा जा सकता है. इसमें सारा तेंदुलकर काफी स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं।
