सहारनपुर। जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंगोह क्षेत्र के मोहल्ला गुजरान स्थित बड़ी मस्जिद पर बृहस्पतिवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। बिजली का प्रहार इतना शक्तिशाली था कि एक जोरदार धमाके के साथ मस्जिद की मीनार का एक हिस्सा टूटकर काफी दूर जा गिरा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।

मस्जिद के इमाम मुफ्ती फाजिल ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5:45 बजे की है। उस समय अचानक हुए भीषण धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जब लोग मस्जिद के पास पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। बिजली गिरने के कारण मस्जिद में लगे इनवर्टर, बिजली चेंजर और पूरी लाइट फिटिंग जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा के समय मस्जिद के पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि होने से बच गई।

स्थानीय सभासद हारून चौधरी के अनुसार, आकाशीय बिजली का असर केवल मस्जिद तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि आसपास के दर्जनों घरों में भी इसके झटके महसूस किए गए। कई ग्रामीणों के घरों में रखे इनवर्टर, टीवी और अन्य कीमती बिजली उपकरण फुंक गए हैं, जिससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नकुड़ तहसीलदार जसमिन्दर सिंह को तुरंत सूचित किया गया।

प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। लेखपाल सोनू कुमार और समीर कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आकलन किया। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के उपकरणों का नुकसान हुआ है, उनसे बैंक पासबुक की प्रतियां ली जा रही हैं ताकि शासन को रिपोर्ट भेजकर उचित मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जा सके। इस दौरान गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण मौके