देहरादून l धनोल्टी में रेस्टोरेंट पर पार्क करने के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पार्किंग स्थल की बैरीकेट तोड़कर खाई में गिर गई। जिससे उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को तत्काल चिकित्सालय भेजा गया।
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी दून से धनोल्टी जा रही थी, जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे। बुधवार रात में कैसेल रेस्टोरेंट पर रूकने के दौरान चालक वाहन को पार्क करने के लिए बैक कर रहा था। पीछे का अंदाजा न लगने के कारण वाहन बैरीकेट को तोड़ते हुए खाई में गिर गई।
जिससे हरपाल सिंह पवार (उम्र 46 वर्ष) पुत्र तेज सिंह पवार और दिलीप सिंह पवार (उम्र 48 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह पवार निवासी कांडीसौंड, विकोल टिहरी गढ़वाल की मौत हो गई। वहीं वीरेंद्र सिंह पुत्र शूरवीर सिंह, दीवान सिंह पवार पुत्र अवल सिंह पवार, निवासी कांडीसौंड, और विजय लाल पुत्र संतू लाल निवासी धरासू उत्तरकाशी घायल हो गए। घायलोें को अस्पताल पहुंचाया गया है।

