जेल में श्री राम की किताबें बनी आर्यन का सहारा

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह खान उर्फ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान को ऑर्थर रोड जेल (Arthur Road) में किसी सामान्य कैदी की तरह दिन-रात काटने पड़े।

जेल मैनुअल के मुताबिक क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद आर्यन (Aryan Khan) को सामान्य कैदियों की तरह बैरक में भेज दिया गया था। शुरुआती दिनों में तो वह अपने में ही सिमटे रहे, लेकिन बाद में जेल प्रशासन के समझाने पर वह कुछ मेल-मुलाकात के लिए राजी हुए। सूत्रों मुताबिक आर्यन ने जेल अधिकारियों की सलाह पर समय काटने के लिए जेल लाइब्रेरी से लेकर ‘द लायंस गेट’ फिर भगवान ‘श्री राम’ पर लिखी किताबें पढ़ीं। जेल में उन्हें बैरक नंबर-1 में कैदी नंबर 956 की पहचान के साथ रखा गया था।

आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में 30 अक्टूबर की सुबह मुंबई की आर्थर रोड जेल से बाहर आए। उन्हें 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन ने जेल की दिनचर्या का पालन करते हुए अन्य कैदियों की तरह अपने दिन बिताए।

advertisement at ghamasaana