नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी आगामी फिल्मों से जुडे अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इन दिनों वो फिल्म योद्धा की शूटिंग में व्यस्त है।
अब मंगलवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर रीयल योद्धा लुक शेयर किया है। तस्वीर में अभिनेता चमके हुए सूरज के आगे खड़े होकर पोज दे रहे हैं। फोटो में उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी भी दिख रही है, जो उनके लुक को और भी आकर्षित बना रहा है।
वहीं इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता फैंस को मोटिवेट करते हुए विलियम आर्थर वार्ड का कोट्स भी लिखा है। उन्होंने लिखा, अवसर सूर्योदय की तरह होते हैं। यदि आप बहुत लंबा इंतजार करते हैं, तो आप उन्हें खो देते हैं- विलियम आर्थर वार्ड।

