लव जिहाद का शिकार कही जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर यूं तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है, और आए दिन फोटो के जरिये अपने फैंस को अपनी डे टु डे लाइफ के बारे में बताती रहती हैं। चाहे फैमिली गेट- टु गेदर हो या उनके टिम के हाथ का बना पास्ता।
वो अपनी हर खुशी अपने फैंस के साथ शेयर करती है लेकिन इस बार उसने जो खुशी साझा की है। उसे देखकर लोग दंग हैं। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह हाथ में अल्ट्रासाउंड की कॉपी दिखाती नजर आ रही है।

इस तस्वीर के साथ करीना ने लिखा है- कुछ रोमांचक पर काम कर रही हूं… लेकिन ये वो नहीं है जो आप सोच रहे हैं। वॉच दिस स्पेस फॉर मोर …ComingSoon
kareenakapoorkhan ने इंस्टा पर यह लिखा है Been working on something exciting… but it’s not what you’re thinking. Watch this space for more.
इस तस्वीर को देखने के बाद लोग भी कंफ्यूज है कि आखिर इसका मतलब क्या है। क्या करीना फिर से मां बनने वाली हैं? वहीं करीना की पोस्ट पर लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देनी भी शुरू कर दी है।

लेकिन इसी के थोड़ी देर करीना ने कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें करीना ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के एक्सपीरियंस को साझा करते हुए उस पर एक किताब लिखी है।
